संदेश

बरसात से पूर्व तैयारी को लेकर नगरपालिका सतर्क

चित्र
  फ़ास्ट न्यूज़ इण्डिया क्षेत्रीय संवाददाता झालरापाटन जयन्त पोरवाल की रिपोर्ट 151127425 राजस्थान के जिला झालावाड़ थाना झालरापाटन अंतर्गत बरसात से पूर्व तैयारी को लेकर नगरपालिका का सर्तक दिखाई दी और बरसात से पूर्व शहर के बड़े और छोटे नालों की सफाई का कार्य रोजाना किया जा रहा है। सफाई के इस क्रम में आज नगर सेठ के कुण्ड के बाहर स्तिथ नाले की सफाई जेसीबी से करवाई । शहर के गिन्दौर दरवाजा के पास स्थित नाले की आज पालिका प्रशासन ने पालिकाध्यक्ष वर्षा जैन के निर्देश पर सफाई कराई। उक्त नाला पिछले कई वर्षों से अनदेखी का शिकार है जिससे इसमें लोगो ने कचरा डालना शुरू कर दिया। धीरे धीरे यह नाला बदबू भी मारने लगा जिससे इसके आसपास रह रहे और व्यापार कर रहे लोगो को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा था। नगरपालिका के पिछले कार्यकाल में कई लोगो ने इसकी शिकायत पालिका में की मगर जिम्मेदारों ने इस पर ध्यान नही दिया। वर्तमान पालिकाध्यक्ष वर्षा जैन ने झालरापाटन को सफाई में नंबर एक और  दुर्गन्ध मुक्त करने का संकल्प लिया है। कार्यवाहक स्वास्थ्य निरीक्षक दिलीप कलोसिया ने बताया कि दो जेसीबी मशीनों द्वारा इस नाले की ...

नगरपालिका से कागजात निकलवाने को लेकर एडवोकेट और पालिका कर्मचारियों में विवाद

चित्र
  फास्ट न्यूज इंडिया क्षेत्रीय संवाददाता झालरापाटन जयन्त पोरवाल 151127425 : राजस्थान के जिला झालावाड़ थाना झालरापाटन अंतर्गत नगर पालिका झालरापाटन में कागजात निकालने को लेकर एडवोकेट मनोज शर्मा व एडवोकेट जावेद अख्तर और नगर पालिका कर्मचारी के बीच कहासुनी हो गई। वकील अपने पद का रौब दिखाते हुए अवैध तरीके से कागजात निकालने की मांग करने लगे। जिस पर नगर पालिका प्रशासन ने आपत्ति जताई तो नौकरी से निकलवाने की धमकी देने लगे। इस व्यवहार से आहत होकर नगर पालिका प्रशासन ने झालरापाटन थाना अधिकारी श्री जीतेन्द्र सिंह शेखावत को वकील के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई और उचित कार्यवाही की मांग की। नगर पालिका प्रशासन ने कार्य बहिष्कार किया और सभी कक्षो में ताला लगा दिया। थाना परिसर में सुलह कराने के लिए एडवोकेट पक्ष भी मौजूद रहा। शिकायत दर्ज करने में सुनील कुमार प्रजापत, विजय शर्मा, शुभम राठोर और राजेश कुमार गुर्जर, कनिष्ठ अभियंता संदीप काशवानी, वरिष्ठ अभियंता सौरभ गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।  अब सवाल यह है कि क्या बिना किसी प्रक्रिया की पालना के सरकारी विभाग से कागजात निकलवाना सही है। र...

अनुपमंडल के खिलाफ जैन समाज ने दिया ज्ञापन

चित्र
  फ़ास्ट न्यूज़ इण्डिया क्षेत्रीय संवाददाता झालरापाटन जयन्त पोरवाल की रिपोर्ट 151127425 राजस्थान के जिला झालावाड़ थाना झालरापाटन अंतर्गत श्री दिगंबर जैन महासमिति जिला झालावाड़ के द्वारा माननीय प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन माननीय डीएम साहब को दिया गया। जिला अध्यक्ष अशोक चांदवाड ने बताया की अनूप मंडल नामक एक भ्रष्ट संस्था के द्वारा जैन समाज के खिलाफ किए जा रहे दुष्प्रचार पर अनूप मंडल के खिलाफ कार्यवाही किए जाने का निवेदन किया गया  जिला महामंत्री कविम जैन एवम् जिला कोषाध्यक्ष कमल जैन  ने बताया कि संपूर्ण भारत में इस संस्था के खिलाफ ज्ञापन दिया जा रहा है, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र जी जैन ने बताया कि यदि अनूप मंडल को बेन नहीं किया गया तो जैन समाज इस संस्था के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करेगा,, संगठन मंत्री धर्मेंद्र जैन, प्रद्युमन जैन, प्रेरित जैन, मनोज जैन आदि उपस्थित रहे,।।

भारतीय जनता पार्टी झालरापाटन द्वारा वसुंधरा जन रसोई का शुभारम्भ

चित्र
  फ़ास्ट न्यूज़ इण्डिया क्षेत्रीय संवाददाता झालरापाटन जयन्त पोरवाल की रिपोर्ट 151127425 राजस्थान के जिला झालावाड़ थाना झालरापाटन अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी झालरापाटन द्वारा आज वसुंधरा जन रसोई का शुभारंभ किया गया एवं मास्क वितरित किये गये जिसमें जरूरतमंदों को भोजन पैकेट वितरित किए गए l वितरण करने में पूर्व विधायक श्री निर्मल सकलेचा, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र डांगी, नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा जैन,  नगरपालिका उपाध्यक्ष दीपक राठौर, मंडल अध्यक्ष महेश बटवानी, मंडल महामंत्री भानु खत्री, दीपक कुमार, रामकरण रेगर, नगरपालिका झालरापाटन के पार्षद महेश शर्मा, अर्जुन यादव, अजय कुशवाह, अंशु गुप्ता, नितेश परमार, तेजपाल भील, मीना वर्मा, किरण भील, मंजू मेघवाल सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे l

राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ के सदस्यों ने किया कोरोना योद्धाओ का सम्मान

चित्र
 फ़ास्ट न्यूज़ इण्डिया क्षेत्रीय संवाददाता झालरापाटन जयन्त पोरवाल : राजस्थान के जिला झालावाड़ थाना झालरापाटन अंतर्गत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने नारद जयन्ती के अवसर पर ,चित्तौड़ प्रान्त से प्रारम्भ हुई पहल के अनुसार नगर पालिका जाकर कोरोना योद्धा सफाई कर्मीयों, पीपली चौराहे पर मौजूद पुलिस कर्मियों एवं बालचन्द सामुदायिक चिकित्सालय जाकर अपने अपने कक्षों में कार्यरत मेडिकल स्टॉफ का व वहीं मौजूद आशा सहयोगिनी बहनों का पुष्पवर्षा कर सम्मान किया और उनके कार्यों की सराहना कर धन्यवाद ज्ञापित किया l संघ स्वयं सेवक मनीष जैन चाँदवाड़ ने बताया कि संघ के सदस्य समय समय पर अपनी निस्वार्थ सेवा देने के लिए सदैव तत्पर रहते है और अन्य जो भी पुलिस कर्मी , स्वास्थ्य कर्मी और सफाईकर्मी इस महामारी के समय अपनी सेवाए दे रहे है उनका तहे दिल से सम्मान करते है साथ ही लोगो से अपील करते है कि वे भी सभी कोरोना योद्धाओ का सहयोग करे ताकि इस महामारी से जल्द छुटकारा मिल सके l सम्मान करने की पहल में स्वयं सेवक मनीष जैन चाँदवाड, मुकेश कुमार मंत्री, हरिप्रसाद शर्मा , प्रहलाद पाटीदार, शंकर नागर, इंद्र चौरसिया आद...

पिता-पुत्र को बेटी ने दी मुखाग्नि,टीम रक्तदाता समूह के सहयोग से किया गया अंतिम संस्कार

चित्र
फ़ास्ट न्यूज इण्डिया / जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान के जिला झालावाड़ थाना झालरापाटन में टीम रक्तदाता समूह ने आज फिर पेश की मिसाल और मानवता के नाते एक पिता-पुत्र के पार्थिव देह का हिन्दू रीति-रिवाज से परिवार की पुत्री की मौजूदगी में अंतिम संस्कार सम्पन्न कराया। टीम रक्तदाता समूह के संयोजक जय गुप्ता के निर्देशन में आज यह मानवीय कार्य सम्पन्न कराया गया इसमे सबसे पहले पिता-पुत्र की मौत की खबर सुनते ही टीम को इनके परिवार की हर सम्भव सहायता के लिए निर्देशित किया गया जिसपर पर टीम के सदस्यों ने झालावाड़ हॉस्पिटल से दोनो पिता-पुत्र के पार्थिव देह को झालरापाटन मुक्तिधाम लाया गया जहाँ परिवार की बेटी ने अपने मामा और रक्तदाता समूह के सदस्यों की मौजूदगी में विधि-विधान से अपने दादा व पिता के पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नही,कमाने वाला भी नही पिता और दादा की मौत के बाद घर मे केवल दो बहनें और उनकी माता जी बची है ऐसी स्तिथि में अब परिवार में अब कोई कमाने वाला भी नही रहा और पहले से भी परिवार की आर्थिक स्तिथि ठीक नही होने से अब दोनो बहनों की पढ़ाई पर भी संकट मंडरा रहा है। हर मु...

जय राजपुताना संघ की कार्यकारणी का गठन

चित्र
  फ़ास्ट न्यूज़ इण्डिया/जयन्त पोरवाल झालरापाटन :  जय राजपूताना संघ झालावाड़ कि प्रदेश संयोजक सज्जन सिंह अरठ, जिला संयोजक लक्ष्मण सिंह बिरिया खेडी खुर्द, प्रेम सा जय राजपुताना संघ झालावाड़ द्वारा जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिला संरक्षक राणा गजेंद्र सिंह देवडा, जिला सहसंयोजक राहुल सिंह निमोदा, जिला प्रभारी धीरज सिंह झाला, जिला मीडिया प्रभारी लोकेंद्र सिंह सोनगरा, जिला महा सचिव वीरेंद्र सिंह सिलेहगढ़, नगर सहसंयोजक लेखराज सिंह झाला सह हवेली झा.पाटन तहसील मीडिया प्रभारी बंटी सिंह नोमोदा तहसील महा सचिव लाखन बना दिग्विजय सिंह, बिरिया खेडी खुर्द तहसील सचिव राजेंद्र सिंह निमोदा  वाले धर्मपाल सिंह डी के रॉयल कनवाडा तहसील महामंत्री को नियुक्त किया गया हैं।

अधिशासी अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार , एसीबी टीम ने किया ट्रेप

चित्र
 फ़ास्ट न्यूज़ इण्डिया / जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान के जिला झालावाड़ अंतर्गत भवानीमंडी अधिशासी अधिकारी राधेश्याम छिपा ₹105000 रिश्वत राशि लेते ट्रेप हुआ l अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भवानी शंकर मीणा ने बताया कि परिवादी श्री लखन लाल बैरागी सफाई कर्मचारी नगर पालिका भवानीमंडी द्वारा नियमित रूप से ड्यूटी देने एवं इस बाबत संबंधित कार्यालय द्वारा उपस्थिति प्रमाण पत्र देने के बावजूद भी विगत 22 माह का वेतन भुगतान नहीं हुआ एवं जानबूझकर अनुपस्थित बताकर नोटिस दिया जा रहा था l नोटिस की आड़ लेकर स्थायीकरण से वंचित किए जाने पर परिवादी द्वारा आरोपियों के विरुद्ध रिश्वत मांग सत्यापन वार्ता किए जाने पर आरोपी श्री राधेश्याम छिपा अधिशासी अधिकारी, श्री देव मित्र कानूनगो कनिष्ठ अभियंता द्वारा श्री सुरेश कुमार मिरोलिया जमादार व श्री अर्जुन तंवर जमादार के मार्फत पेंडिंग वेतन का भुगतान करने स्थायीकरण करने की एवज में ₹250000 की रिश्वत राशि की मांग की गयी तथा प्रथम किश्त के रूप में ₹100000 तथा ₹5000 अन्य व्यक्ति को देने की बात कहकर कुल ₹105000 रिश्वत राशि लेते हुए श्री सुरेश कुमार मिरोलिया जमादार को आज ...

झालावाड जिले में एंबुलेंस सचांलक पर अधिक दर से किराया वसूलने पर की कारवाई

चित्र
  फ़ास्ट न्यूज़ इण्डिया/क्षेत्रीय संवाददाता जयन्त पोरवाल झालरापाटन : जिला परिवहन अधिकारी की टीम ने किया डिकाय ऑपरेशन बोगस ग्राहक भेजकर डीटीओ ने की कार्रवाई, मिल रही थी शिकायतें, एंबुलेंस RJ17PA2032 को किया सीज कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बहुत ज्यादा घातक बनी हुई है। इसमें कोरोना संक्रमित रोगी बहुत ज्यादा मिल रहे तथा रोगी गंभीर भी हो रहे हैं। इस महामारी के दौर में शहर के कुछ एंबुलेंस संचालक रोगियों के परिजनों से निर्धारित गाइड लाइन से अधिक किराया की वसूली कर रहे हैं। जिला परिवहन विभाग को इसकी शिकायतें मिल रही थी। इस पर जिला परिवहन अधिकारी श्री समीर जैन के नेतृत्व में बुधवार को एक टीम गठित कर डिकॉय ऑपरेशन के तहत कार्रवाई की गई। टीम द्वारा बोगस ग्राहक बनाकर एंबुलेंस चालक नेमीचंद निवासी झालावाड के पास भेजे गये। एवं कहा गया कि मरीज को झालावाड से जयपुर लेकर जाना है। इस पर एंबुलेंस चालक नेमीचंद ने कहा की 17.50 रूपये की दर से किराया चार्ज किया जायेगा। जबकि विभाग की गाइड लाइन के अनुसार छोटी एंबुलेस वैन हेतु किराया दर 12.50 रूपये निर्धारित किया गया है। वहीं पर पास में जिला परिवहन अधिकारी समीर ...

इंदिरा रसोई से निःशुल्क भोजन पैकेट का किया वितरण

चित्र
  फ़ास्ट न्यूज़ इण्डिया / जयन्त पोरवाल झालरापाटन : कोविड महामारी के अन्तर्गत आज दिनांक 19.05.2021 को लाॅकडाउन को देखते हुए राज्य सरकार की योजना इंदिरा रसोई के द्वारा जरूरतमंदो को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने की पहल को नगरपालिका झालरापाटन द्वारा कदम उठाते हुए कोविड केयर सेन्टर में मरीजों के परिजनो को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया। इसके अलावा दानदाता श्री गिरीराज के द्वारा मजदूरो, कचरा बीनने वाले व जरूरतमंद मजदूरो को इन्द्रा रसोई से करीब 75 भोजन पैकेट वितरित किए। राज्य सरकार के आदेषानुसार इसमें अधिक से अधिक दानदाताओ को प्रोत्साहित कर जरूरतमंदो को लाभ पहुचाना है अतः इसको देखते हुए नगरपालिका द्वारा शहर के संगठनो/संस्थानो/एनजीओ/दानदाताओ से सम्पर्क स्थापित किया जा रहा है। साथ ही शहर में त्रिवेणी नगर, मुकेरी मोहल्ला, पुलिस टेªंनिग स्कुल आदि स्थानो पर हाईपोक्लोराईड का छिडकाव किया गया व लोगो को जागरूक करने के लिए आॅटो रिक्षा के माध्यम से कोरोना जिंगल बजाकर पम्पलेट व मास्क वितरित किये गयें।

इम्युनिटी बूस्टर दवा का वितरण किया

चित्र
फ़ास्ट न्यूज़ इण्डिया/जयन्त पोरवाल झालरापाटन: राजस्थान के जिला झालावाड़ के थाना झालरापाटन अंतर्गत सोमवार प्रातः होम्योपैथी इम्युनिटी बूस्टर दवा का वितरण किया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और सेवा भारती संस्थान के तत्वावधान में कोरोनकाल के चलते आर.एस.एस. शाखा जिला चित्तौड़गढ़ द्वारा होम्योपैथी दवा वितरण का कार्य आरंभ किया गया इसी क्रम में संघ के शाखा झालरापाटन के सदस्यों द्वारा लोगो को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया तथा उन्हें होम्योपैथी इम्युनिटी बूस्टर दवा का वितरण किया। आपको बता दें कि इससे पहले भी संघ के सदस्यों द्वारा शहर में जगह जगह सेनेटाइजर किया जा चुका है । संघ के सदस्य शहर के अलग अलग इलाको तथा कच्ची बस्तियों में इम्युनिटी बूस्टर दवा का वितरण कर रहे है। वितरण में मुकेश कुमार मंत्री, हरिप्रसाद  शर्मा , प्रहलाद पाटीदार, शंकर नागर, इंद्र चौरसिया, रामावतार यादवेंद्र आदि उपस्थित रहे।

मजदूरों को किया भोजन पैकेट का वितरण

चित्र
  फ़ास्ट न्यूज इण्डिया/जयन्त पोरवाल: राजस्थान के जिला झालावाड़ के थाना झालरापाटन अंतर्गत कोविड-19 के अंतर्गत लॉकडाउन को देखते हुए राज्य सरकार की योजना इंदिरा रसोई के द्वारा जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराने की पहल को नगर पालिका झालरापाटन द्वारा कदम उठाते हुए कोविड केयर सेंटर में मरीजों के परिजनों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराया। अधिशासी अधिकारी रूही तरन्नुम ने बताया कि इसके अलावा पालिका कर्मियों के द्वारा मजदूरों तथा कचरा बीनने वाले जरूरतमंद मजदूरों को करीब 50 भोजन पैकेट वितरित किए। राज्य सरकार के आदेश अनुसार इसमें अधिक से अधिक दानदाताओं को प्रोत्साहित कर जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाना है अतः इसको देखते हुए नगर पालिका द्वारा शहर के संगठनों/ संस्थानों एनजीओ/ दानदाताओं से संपर्क स्थापित किया जा रहा है। इस हेतू नगरपालिका झालरापाटन कंट्रोल रूम 07432-240025 या 9414651325, 8824443159 से संपर्क कर अपना योगदान दिया जा सकता है ।

जिंगल बजाकर चलाया जा रहा रोको टोको अभियान

चित्र
  फ़ास्ट न्यूज़ इण्डिया/जयन्त पोरवाल : रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाडे के अन्तर्गत पालिका द्वारा राज्य सरकार के निर्देश पर रोको टोको अभियान के अन्तर्गत पालिका क्षेत्र में आॅटो रिक्षा के माध्यम से जिंगल बजाकर मास्क व पम्पलेट वितरित किए गए। साथ ही शहर में कुण्ड के बालाजी रेगर मोहल्ला, कोली मोहल्लाव पालिका कार्यालय में सेनेटाईजर का छिडकाव किया गया अधिशासी अधिकारी रूही तरन्नुम ने बताया कि महामारी के मद्देनजर शहर भर में चलाए जा रहे रोको टोको अभियान के तहत कोरोना महामारी से बचाव के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन अनुशासन पखवाडे की पालना में लोगो से घरो में रहने की अपील की गई। तथा कोरोना गाईडलाईन की पालना करने की समझाईश की गई। साथ ही राज्य सरकार द्वारा जारी मुख्यमंत्री चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के पम्पलेट वितरित कर जानकारी देकर लोगो को उक्त योजना में लाभ लेने को प्रेरित किया। 

जागरूकता अभियान के तहत आमजन को किया जागरूक

चित्र
फ़ास्ट न्यूज़ इण्डिया/जयन्त पोरवाल : नगर परिषद् के सभापति संजय शुक्ला एवं आयुक्त कमलेश मीणा के निर्देशानुसार नगर परिषद् द्वारा चलाए जा रहे ’नो मास्क नो मूवमेंट’ जन जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को आमजन सहित सब्जी व फल-फूल के ठेले वालो को कोरोना से दूसरी लहर के नियंत्रण के बारे में जानकारी दी गई एवं पेम्पलेट बाटे गये। इस दौरान ई-रिक्शा के माध्यम से जन जागरूकता अभियान के तहत कोरोना से बचाव के उपायों का प्रचार प्रसार किया गया। नगर परिषद् आयुक्त ने बताया कि इस दौरान आमजन से अपील की गई कि बिना अनुशासन के हम कोरोना के संक्रमण की चेन को नही तोड़ सकते हैं। इसके लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करे। मास्क लगाए, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, साबुन व सेनेटाइजर से बार-बार हाथ धोएं, वेक्सीन जरूर लगवाएं तथा महामारी रेड अलर्ट जनअनुशासन लॉकडाउन की गाइडलाइन की पालना करें। जन जागरूकता अभियान में जिला प्रबंधक अजय कुमार गुप्ता, सामुदायिक संगठक राजेंद्र महावर, केयर टेकर सोनू कुमार नागर, जगदीश, घांसी लाल, नारायण, कन्हैया, नरेंद्र सिंह, रिजवान, रामप्रसाद, राजेश आदि मौजूद रहे।

सादगीपूर्ण तरीक़े से मनाया जाएगा नर्सेज दिवस

चित्र
  फ़ास्ट न्यूज़ इण्डिया/जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत झालावाड़ द्वारा कल 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस सादा कार्यक्रम में कोरोना गाइड लाइन के साथ मनाया जाएगा। एसोसिएशन के प्रदेश प्रतिनिधि राधेश्याम पाटीदार,अशोक शर्मा,सुधांशु हर्षवाल,जिला संयोजक अरुण श्रृंगी,ज़ाकिर हुसैन मंसूरी,सहसंयोजक गुलज़ार मंसूरी,महा सचिव गिरीश कुमार,मेडिकल कॉलेज अध्यक्ष राजवर्धन दसाया,लोकेश मीणा समस्त ब्लॉक अध्यक्ष,पदाधिकारीयो,सदस्यों एवम जिलाध्यक्ष ललित गुर्जर ने समस्त नर्सेज को नर्सेज दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए बताया कि इस वैश्विक महामारी में भी सभी नर्सेज साथी अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण ईमानदारी,कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण भाव से निर्वहन कर रहे है सभी ने सामने आई हर चुनोतियों एवम संघर्षों का एकजुटता के साथ सामना किया है,संघटन ने भी जिले के प्रत्येक नर्सेज साथी को अपने परिवार की अमूल्य धरोहर मानकर कार्य किया है,इसी दौरान इस वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण पैदा हुई अनेक अनकही, अनसमझी, अबूझ चुनोतियों का भी हमने मजबूती से मुकाबला किया है। 12 मई का दिन नर्सेज के लिए एक विशेष...

पालिका का जागरूकता अभियान निरंतर जारी

चित्र
  फ़ास्ट न्यूज इण्डिया/जयन्त पोरवाल झालरापाटन: रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाडे के अन्तर्गत पालिका द्वारा राज्य सरकार के निर्देश पर नजर रोको टोको अभियान की शुरूआत की । अधिशासी अधिकारी रूही तरन्नुम ने बताया कि महामारी के मद्देनजर शहर भर में चलाए जा रहे नजर रोको टोको अभियान के तहत दो होपर टिप्पर व आठ ऑटो रिक्शा के साथ वाहनो पर जिंगल बजाकर पम्पलेट वितरित किए गए। जिसके माध्यम से कोरोना महामारी से बचाव के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन अनुशासन पखवाडे की पालना में लोगो से घरो में रहने की अपील की गई तथा कोरोना गाईडलाईन की पालना करने की समझाईश की गई। वहीं शहर के नेमीनगर लाल बाग में कोरोना के प्रभाव को देखते हुए सेनेटाईजर भी करवाया गया। साथ ही राज्य सरकार द्वारा जारी मुख्यमंत्री चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी देकर लोगो को उक्त योजना में लाभ लेने को प्रेरित किया। 

कोरोना से मुक्ति और स्वास्थ्य लाभ के लिए किया हवन

चित्र
  फ़ास्ट न्यूज इण्डिया/जयन्त पोरवाल : झालरापाटन के आर्य समाज में उप प्रधान कैलाशचंद यादव के नेतृत्व में देश में कोरोना वायरस महामारी से देशवासियों को इस महामारी से निजात दिलाकर सभी के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर सभी आर्य समाजियों ने हवन में 108 आहुति दी। सभी देशवासियों को इस भयंकर बीमारी से जल्द से जल्द छुटकारा पाकर देश में सुख समृद्धि आवे देश में नई ऊर्जा का संचार होवे। इस अवसर पर संरक्षक मदनलाल गौड़, प्रधान कन्हैयालाल, उप प्रधान कैलाश चंद यादव, कोषाअध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, संगठन मंत्री विजय राठौर, ओम प्रकाश यादव, नंदलाल राठौर रामदयाल उपस्थित रहे।

हरे गीले नारियल की आड़ में गांजे की तस्करी करते 02 तस्कर गिरफ्तार, 01 ट्रक जप्त

चित्र
  फ़ास्ट न्यूज़ इण्डिया / जयन्त पोरवाल :  कुल 28 कट्टों में 7 क्ंिवटल 90 किलोग्राम गांजा बरामद जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. किरण कंग सिद्धू ने बताया कि जिला पुलिस की विशेष टीम द्वारा कार्यवाही करते हुऐ देर रात्रि दिनांक 10.05.2021 को दौराने नाकाबन्दी 02 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजे से भरे कुल 28 कट्टों में 7 क्ंिवटल 90 किलोग्राम गांजा व 01 ट्रक जप्त किया गया। घटना का विवरणः-पुलिस अधीक्षक डा.ॅ सिद्धू ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड हेतु पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अभियान चलाया हुआ है। जिला झालावाड़ में अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी की आसूचनाऐं प्राप्त हो रही थी। जिन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला स्पेशल टीम व सीमावर्ती थाना पुलिस को निर्देश दिये जाकर लगातार निगरानी व आसूचना संकलन की जा रही थी। इसी दौरान देर रात्रि दिनांक 10.05.2021 में विशेष टीम को मादक पदार्थ तस्करों द्वारा जिला झालावाड में तस्करी के इनपुट प्राप्त हुऐ। इस पर श्री अमित कुमार आई.पी.एस. सहायक पुलिस अधीक्षक झालावाड़ के निर्देशन में...

झालावाड़ पहुचा ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर

चित्र
  फ़ास्ट न्यूज़ इण्डिया / जयन्त पोरवाल झालरापाटन : राजस्थान के जिला झालावाड़ अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग, भारत सरकार द्वारा नेशनल डिजास्टर रेस्पोंस फ़ोर्स के माध्यम से झालावाड़ को ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर उपलब्ध कराया गया। झालावाड़ की जनता की के लिए ये एक राहत भरी खबर है। UK से आयात किया हुआ ये ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर सड़क मार्ग द्वारा देल्ही से झालावाड़ पहुंचा। यह ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर प्रति मिनट 500 लीटर ऑक्सीजन जनरेट करने की क्षमता रखता है। इससे जनरेट की हुई ऑक्सीजन से जिले में ऑक्सीजन की कमी से हो रही मौतों में तो गिरावट आएगी ही साथ ही जिन मरीजो की ऑक्सीजन लेवल कम है उन्हें भी राहत पहुँचाई जाएगी। इस प्लांट से जनरेट ऑक्सीजन एस.आर.जी. हॉस्पिटल झालावाड़ के साथ आस पास के सभी हॉस्पिटल में भिजवाई जाएगी । जिला कलेक्टर हरि मोहन मीना ने इस कंसेंट्रेटर कि कार्यप्रणाली और प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी साथ ही जिले वासियो को संदेश दिया कि अब ऑक्सीजन की कमी के कारण किसी भी मरीज को परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा।

रवि प्रताप सिंह झाला बने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना झालावाड़ जिला अध्यक्ष

चित्र
  फ़ास्ट न्यूज़ इण्डिया / जयन्त पोरवाल झालरापाटन:झालावाड़ श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी के निर्देशानुसार झालावाड़ जिला अध्यक्ष पद पर रवि प्रताप सिंह झाला को मनोनीत किया गया वही सुखदेव सिंह गोगामेडी ने कहां की रवि प्रताप सिंह झाला झालावाड़ के जिला अध्यक्ष होंगे और इससे समाज को बहुत ज्यादा मजबूती मिलेगी वही रवि प्रताप सिंह झाला समाज के कई अग्रणीय कामों में आगे रहे हैं इसको देखते हुए उन्हें झालावाड़ जिला अध्यक्ष बनाया गया है रवि प्रताप के जिला अध्यक्ष बनने पर समाज के युवाओं में काफी हर्षोल्लास है।